अपराध : गर्लफ्रेंड को बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म फिर किया मर्डर
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बी.ए. की छात्रा का हुआ मर्डर, पुलिस का दावा – उस के ही बॉयफ्रेंड ने शक के चलते की हत्या
देवांश सिंह, प्रयागराज | बी.ए. की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करते हुए बड़ा खुलासा किया है, बताया जा रहा है कि यह घटना 22जनवरी की है- पुलिस ने कहा है कि बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका पर शक करता था इसलिए उसने मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। करनालगंज में बी.ए. की छात्रा कि हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी अमन सिंह राजपूत समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो प्रेमी अमन सिंह राजपूत अपनी प्रेमिका पर शक करता था, जिसके चलते उसने प्रेमिका को किताब देने के बहाने आईईआरटी मैदान के पास बुलाया था। वहीं पर आरोपी अमन ने प्रेमिका को पीटा भी, मार – पीट के बाद प्रेमिका बेहोश हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी अमन अपने दोस्तों के साथ छात्रा को जंगल में ले गया और बेहोशी कि हालत में उसका रेप किया और फिर मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। किसी को इस बात का पता न चले इसलिए अमन और उसके दोस्तों ने छात्रा कि लाश कुएं में फेंक दी, जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने कहा कि वे दोनों पिछले 10महीनों से एक – दूसरे को जानते थे, आरोपी और मृतक छात्रा दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। फिलहाल, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।