यूपी चुनाव : करहल में अखिलेश को चुनौती देंगे प्रोफेसर एसपी बघेल
- मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं एसपी सिंह बघेल
अंकित मिश्रा, लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ एसपी सिंह बघेल को अपना प्रत्याशी उतारा हैं । सोमवार को मैनपुरी कलक्ट्रेट में करहल से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इससे पहले एसपी सिंह बघेल प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यही से अपना नामांकन दाखिल किया है और नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव है, ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। जो लोग लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं उनको यहां की जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
बता दे की बता दें कि भाजपा ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। लेकिन सपा प्रमुख के नामांकन के बाद अचानक केंद्रीय मंत्री और आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल जो की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और 2019 मे इस्तीफा देकर लोकसभा का चुनाव लड़ कर संसद तक पहुंचे और आज करहल सीट से पर्चा दाखिल कर दिया। बघेल के नामांकन के कुछ देर बाद भाजपा ने तीन प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी, जिसमें करहल सीट के अलावा इटावा की जसवतंनगर विधानसभा से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को उम्मीद्वार बनाया है।