गोली से मारी गयीं नीलगायें, पुलिस अल्पीकरण में लगी

लार। हिन्दू युवा वाहिनी के बार बार गो तस्करी व नीलगायों की हत्या करने की शिकायत के बाद भी पुलिस का रवैया इस मामले में ढुलमुल है। बीती रात सुतावर गाव के आधा दर्जन लोगों ने नीलगायों पर गोली चलाई। एक नीलगाय के गर्दन में गोली लगी और वह गिर गयी तो चाकू से उसकी गर्दन काट दी गयी। दूसरी नीलगाय को दो गोलियां लगी और वह भाग कर परासी चकलाल की तरफ चली गयी।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गाँव के चौहान टोला के समीप बीती रात एक नीलगाय को गोली मार दी गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में देखा तो नीलगायों का झुंड भागते नजर आया। एक नीलगाय को दो जगह गोली लगी थी जो जख्मी हाल में परासी चकलाल ताल की तरफ चला गया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पेड़ों के झुरमुट के बीच एक नीलगाय मरी मिली। पुलिस ने नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर थाने चली गयी। बीती रात लगभग साढ़े दस बजे लार थाना क्षेत्र के सुतावर में कुछ लोगों ने नीलगाय को मार कर उसका मांस निकालने जा रहे थे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को दोपहर पशु चिकित्साधिकारी डॉ रामजी यादव के साथ पशु अस्पताल के स्टाफ ने नीलगाय का पोस्टमार्टम किया। डाक्टर के अनुसार नीलगाय को फंदे में फंसा कर गला काटा गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि नीलगाय मारने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी देखें  आख़िर डीएम का ट्रांसफ़र कर ही दिया गया, वकीलों की हड़ताल भारी पड़ी देवरिया में

इस प्रकरण में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक नीलगाय को फंदा में फंसा कर गला काटा गया है जबकि गोली से जख्मी दूसरी नीलगाय दर्द से कराह कर इधर उधर तड़प रही है। उसके इलाज का कोई प्रबन्ध नहीं किया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी नहीं बरामद किया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
इस मामले में लार कस्बा चौकी प्रभारी सुनील त्रिपाठी की तहरीर पर चार नामजद लोगों पर नीलगाय हत्या का केस दर्ज किया गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!