पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजन के मदद में आगे आये सांसद व शिक्षक

  • सांसद रमापति त्रिपाठी ने खिलाड़ी की मदद में दिए एक लाख रुपये

देवरिया। एक हादसे में अपना हाथ खो चुके देवरिया कस्बे का होनहार खिलाड़ी का चयन कनाडा में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है।लेकिन इस होनहार खिलाड़ी के पास कनाडा जाने व वहाँ का खर्च उठाने का पैसा नही था ।इसके लिए देवरिया के कई नेता, अफसर, धनाढ्य लोगो से मिला, लेकिन सभी लोगो ने केवल अश्वाशन दिया लेकिन मदद किसी ने नही की ।ऐसे में उसके सपनो पर ग्रहण दिखने लगा ।खिलाड़ी ने मदत की गुहार सोशल मीडिया पर लगाई ।ट्यूबेल कालोनी निवासी शिक्षक विवेक मिश्रा को इसकी जानकारी शनिवार को सोशल मीडिया से हुई ।उन्होंने देवरिया के जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों से मदद माँगना शुरू किया । सोमवार सुबह तक ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजन के बैंक खाते में एक लाख मदद आ गयी व विवेक मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षको ने पैर ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजन से व्यक्तिगत मिल एकत्र बानवे हजार रुपए दिया। विवेक मिश्रा ने बताया कि हमे सोशल मीडिया पर जैसे ही जानकारी हुई कि जाबाज खिलाड़ी रंजन को सोमवार रात को कनाडा के लिए निकलना है एक भी पैसे नही है उनके पास तो हम सभी शिक्षक साथी उनके मदद में लग गए।सांसद रमापति त्रिपाठी द्वारा एक लाख रुपए ,डॉ नेहा मिश्रा ने दस हजार व बाकी पैसे कई ब्लाक के सैकड़ो शिक्षको ने मदद दिए। ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजन ने बताया की कल तक मेरा जाना मुश्किल था लेकिन सांसद रमापति त्रिपाठी ,विवेक मिश्रा ,अमन मिश्रा ,शशांक मिश्रा इत्यादि शिक्षकों ने मेरी मदद करा मेरे सपने को फिर जीवित कर दिया।आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहा तो पैरा ताइकांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप जरूर जीत कर लाऊंगा।

यह भी देखें  सांसदों की सैलरी 24% बढ़ी: जेब भरी, जनता ठगी!

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!