दो पक्षों में मारपीट, वाहन ग्रामीणों के कब्जे में

  • चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
  • उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने कहा-मामला सज्ञान में, होगी कार्रवाई

लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुड़सूरी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मार पीट हो गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाने व एक पक्ष ने गाड़ी छिनने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से पूर्व प्रधान चानमती देवी पत्नी राम मिलन कुशवाहा ने तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि शमसाद आदि पर गोलबंद होकर लाठी , रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।इस मामले में ग्रामीणों ने हमलावर पक्ष के एक वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया है। उधर दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट व वाहन छिनने का आरोप लगाए हैं।
इस संबंध में उपनिरीक्षक लार सौरभ सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है।

About Author

यह भी देखें  40 कृषकों में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने आगजनी से हुई फसल क्षति की क्षतिपूर्ति दी

Leave a Reply

error: Content is protected !!