डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत की बैठक

  • समयपूर्व तैयारियों को करें पूर्ण-डीएम

देवरिया । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आगामी 28 नवंबर को भाटपाररानी तहसील अन्तर्गत रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कालेज बहियारी बघेल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में की। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियों को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वाहनों की पार्किंग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेन्स, फायर बिग्रेड की व्यवस्था सहित चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि वह सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्ण संपादित कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ओवर आल नोडल अधिकारी एवं शान्ति व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधो हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वे सभी संबंधितो से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करायेगें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम भाटपाररानी आर पी वर्मा, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, एएसडीएम अरुण कुमार, डीएसओ विनय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डा आशुतोष मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, सीवीओ पीएन सिंह, एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, अधिशासी अभियंता जल निगम प्रदीप कुमार चौरसिया, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसेवक राम, पीडी संजय पाण्डेय सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!