कुशीनगर से दिल्ली की उड़ान शुक्रवार से

गोरखपुर। पूर्वांचल अब सीधे देश की राजधानी से जुड़ेगा। शुक्रवार से कुशीनगर से दिल्ली की उड़ान शुरू होगी। 26 नवंबर को स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। यही विमान कुशीनगर से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगा। दिसंबर माह में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा के लिए स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसंबर और मुंबई के लिए 18 दिसंबर से उड़ान शुरू होगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसंबर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर अपराह्न 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर वापसी शाम 5:15 बजे कोलकाता में होगी । कुशीनगर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी। इसी तरह 18 दिसंबर को मुंबई से स्पाइस जेट का विमान दोपहर 12:10 बजे से उड़ान भरकर अपराह्न 2:25 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। कुशीनगर से मुंबई की वापसी उड़ान अपराह्न 3:00 बजे से होगी। वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!