1.68 लाख की देसी शराब अम्बेसडर छत तोड़ कर चोरी
लार(देवरिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस लापरवाह है। घटनाओं को दर्ज नहीं किया जा रहा। पीड़ित परेशान हैं। जिम्मेदार मौन हैं। बीती रात यूपी-बिहार के बॉर्डर पर स्थित मेहरौना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक शराब की दुकान के अम्बेसडर की छत तोड़कर 1.68 लाख की शराब उड़ा ले गए। लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गाव के रवि शंकर सिंह मेहरौना में देशी शराब के अनुज्ञापी हैं। शराब की दुकान मेहरौना पुलिस चौकी से 500 मीटर दक्षिण करचो गाँव के सिवान पर स्थित है। सेल्स मैन रोज की भांति रात 10 बजे दुकान बन्दकर घर चला गया। सुबह जब कुछ लोग हाटा गाव के काली मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो मंदिर के बरामदे में चार पेटी देशी शराब देखकर दंग रह गए। जब यह बात शराब दुकानदार को मिली तो वे अपनी दुकान पर पहुँचे। दुकान अम्बेसडर छत तोड़ दिया गया था। चोर इसी रास्ते अंदर प्रवेश किये थे। दुकान के भीतर रखे 74 पेटी देशी शराब गायब थी। उन्होनें मेहरौना चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दुकान की जांच पड़ताल की।
इस संबंध में दुकानदार रविशंकर सिंह ने मुकामी पुलिस को लिखित तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।