जीवन के रेस में प्रयासों से मिलती सफलता: अमित कुमार सिंह बबलू

लार। जीवन के रेस में प्रयासों से सफलता मिलती है। युवा अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें, समाज मे खुद का नाम रोशन करें और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उक्त बातें लार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटना में गुलामे साबिर जी० एस० मिशन टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए लार प्रमुख प्रतिनिधि व देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय क्षेत्र के भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने कही। प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह बबलू और भाजपा के सलेमपुर विधान सभा के प्रबल दावेदार विमलेश पाल के द्वारा झण्डा रोहण कर के किया गया। इस रेस में आस पास के युवाओं के साथ ही दूर दराज के युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह साइकिल रेस प्रतियोगिता 5 किलोमीटर की थी। जिसमें बेल्थरा निवासी मुलायम यादव ने प्रथम,चुरिया निवासी सुन्दरम वरनावाल द्वितीय, पटना निवासी मोहित गोंड तृतीय, स्थान पाए। कार्यमक्रम को सफल बनाने में सूरज सिंह राजपूत, संदीप, राकेश, राजन, राजकुमार,धन्नू, गुलामे गौस, फिरोज, अर्जुन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में सफायत हुसैन,रामजीत यादव,अरूण यादव रहे। प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गुड्डू,शाहिद खान,बलबीर सिंह दादा आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!