जयपुर : पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

  • घर की छत पर खेल रही थी 11 साल की मासूम बच्ची
  • पड़ोसी ने मुंह दबाकर किया दुष्कर्म

राजधानी जयपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। घर की छत पर खेल रही 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिन से बच्ची डरी सहमी घर में बैठी रही। मां ने पूछा तो बोली कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने गंदा काम किया है। तब जाकर परिवार ने सांगानेर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फ़िलहाल युवक फरार है।


सांगानेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची अपने साथ हुए घिनौने काम को बता नहीं पा रही थी और दो दिनों से घर में डरी सहमी रहती थी जब मां ने पूछा तो उसने बताया कि वह 6 सितम्बर की शाम घर की छत पर अकेली खेल रही थी। तब पड़ोस में रहने वाला मनीष भी छत पर आ गया। उसने छत पर उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। डरा-धमकाकर उसे नीचे गिरा दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसका मुहं बंद कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को उसने धमकी दी थी कि वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। आरोपी युवक उनके पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता है। वह पढ़ाई कर रहा है। आरोपी बालिग है, लेकिन मूल रूप से कहां का निवासी है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखें  एक के बाद एक भष्ट्राचार के आरोप फिर भी "एक साल बेमिसाल"

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!