लार के हेडकांस्टेबिल पर वसूली के दो आरोप, जांच शुरू
देवरिया। लार थाने का कारखास हेडकांस्टेबिल गोलेन्द्र वर्मा पर प्रताड़ित कर वसूली के दो आरोप लगे हैं। पहला आरोप बरडीहा दलपति के चंद्रशेखर यादव ने लगाया है। उनका आरोप है कि उक्त दीवान उनके बेटे को डरा धमका कर अपने लिए कुर्सियां ख़रीदवाई और 45 हजार नकद भी वसूले। यही नहीं स्मैक की पुड़िया दिखाकर कहा कि इसी में चालान कर दूंगा जीवन बर्बाद हो जाएगा। यादव ने एडिशनल एसपी को एक शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। रविवार को सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक कपिलमुनि सिंह ने आरोपी दीवान को तलब कर मामले के बारे में जानकारी ली। उक्त दीवान पर पहले भी कई बात वसूली के आरोप लगते रहे हैं लेकिन महकमे का कृपा पात्र होने के चलते उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित पुलिस के बड़े अधिकारियों को ट्वीट करके लोंगों ने दीवान पर कार्रवाई की मांग दुहरायी।
थाने के कारखास हेड कांस्टेबिल गोलेन्द्र वर्मा पर रविवार को एक और शिकायत हुई। पिपरिडीह गाव के अक्षयवर प्रसाद ने सीओ सलेमपुर को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उक्त हेड कांस्टेबिल गांजा में चालान करने की धमकी देकर एक दूसरे व्यक्ति के नाम से 13 हजार का चेक कटवा कर लिए । अब देखना यह है कि जांच में क्या कार्रवाई होती है।