अपराध : रास्ते के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या
- 2 पक्षों में वर्षों से चल रहा था विवाद
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- रुद्रपुर क्षेत्र के भालीचौर का मामला
देवरिया | जनपद के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भालीचौर गांव निवासी रामप्रीत निषाद (50) का पड़ोसी विजय बहादुर विश्वकर्मा से रास्ते के लेकर विवाद वर्षों से चल रहा था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर रास्ते के विवाद को सुलझा लिया था किन्तु विजय बहादुर ने पैमाइश को मानने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया तथा दबंग पड़ोसियों ने रामप्रीत की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।