लार प्रमुख अनुभा सिंह को शासन ने बायो एग्रो रिसोर्सेज समिति का सदस्य बनाया

 

  • देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय क्षेत्र के भाजपा नेता अमित सिंह बबलू की पत्नी हैं अनुभा

लार। लार की प्रमुख अनुभा सिंह को शासन ने बायो एग्रो रिसोर्सेज समिति का सदस्य बनाया है। जिले में बनी इस समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला समाज अधिकारी, जिपं सदस्य अखंड प्रताप सिंह, प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित कुल 19 लोग हैं।
योजना के तहत, खेत के गोबर और अपशिष्ट उत्पादों को खाद, जैव-गैस और जैव-सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा।केंद्र सरकार ने गोबरधन योजना 2021की शुरुआत की है। गोबर धन योजना में  बायो-गैस और बायो -सीएनजी की रचना करने के लिए पशुओं के गोबर और ठोस कचरे को परिवर्तित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन के साथ, सरकार कचरे को ऊर्जा में परिवर्तित करने के अलावा किसानों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य करेगी। गोवर्धन योजना के लागू होने से किसान ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर हो जाते हैं। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट पदार्थों को परिवर्तित करने के लिए यह एक बड़ी पहल की है। गोबर-धन योजना के तहत, सरकार का उद्देश्य किसानों और घर को आर्थिक और संसाधन लाभ प्रदान करना है। यह स्वच्छ भारत मिशन के साथ स्वच्छ गांवों को भी स्पोर्ट करेगा।

लार की प्रमुख अनुभा सिंह को समिति का सदस्य बनाये जाने पर राम कृपाल सिंह, दूधनाथ यादव, अनिल सिंह, शुभम सिंह, विकास सिंह, पवन यादव, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, सोनू सिंह सैथवार, जितेंद्र सिंह, आनन्द सिंह, दरोगा सिंह, नीरज सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

यह भी देखें  लार में बीज विक्रेता ने बेचा नकली सेन्टाइजर, जाँच में पहुंचे अधिकारी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!