विधायक जी! 6 माह हो गए स्वीकृति के, काम कब शुरू होगा

 

लार (देवरिया)। विकास खण्ड लार के 50 गांवों के जर्जर तार बदलने के लिए सलेमपुर के लोकप्रिय विधायक काली प्रसाद ने पहल की। विधायक की पहल पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने जर्जर बिजली तारों को बदलने की स्वीकृति दे दी। सोशल मीडिया पर आज से 6 महीने पूर्व से ही विधायक जी की यह पोस्ट तैर रही है। लोग लाईक कर रहे। विधायक जी को शुभकामना दे रहे।
अच्छे कार्यो की प्रशंसा होनी ही चाहिए। सवाल यह है कि योगी सरकार में चल किसकी रही है? अगर विधायक और ऊर्जा मंत्री की चलती तो अब तक लार विकास के उन 50 गांवों के तार बदल गए होते। आये दिन के फाल्ट और बिजली फीडर बैठने की शिकायत दूर हो जाती। लोग कह रहे हैं यह सब राजनीतिक तिकड़म है। जब विधानसभा के चुनाव नजदीक आएंगे तब सरकार काम शुरू करायेगी और श्रेय लेकर लोगों के बीच विधायक जी जाएंगे।

कृपया यहाँ समाचार लिखें

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!