बीडीसी प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम
लार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी पद के प्रत्याशियों ने भी अपना दमखम दिखाया है। इन्हीं सदस्यों से प्रमुख का चुनाव होना है। प्रमुख पद की प्रबल दावेदार अनुभा सिंह पत्नी अमित कुमार सिंह बबलू जहाँ खुद बरडीहा परशुराम से बीडीसी निर्वाचित हुईं वही अपने ही गाव के एक दूसरे वार्ड से अपनी सास दमयंती सिंह माता आलोक सिंह दरोगा को भी जिताने में कामयाब हुई हैं। उधर प्रमुख पद की दावेदार डॉ विभा सिंह रामनगर से और अंकिता सिंह कुंडऊली से विजयी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक जो परिणाम बीडीसी के आये हैं उनमें उषा देवी महुजा, अमृता बनकटा अमेठीया, बृजेश पांडे चनुकी, स्वेता सिंह मठ अमौना, कृष्ण मोहन करमुआ, कृति सहजौर, जंगबहादुर माधोपुर, किरण बौरडीह, बलिंद्र भैसही, सत्यप्रकाश डैनी, विवेक रक्शा, मंजेश सरकड़ा, लालमुनि हरखौली, पोतियां रुचापार, रत्ना देवी कुंडऊली, अली अकबर बरडीहा, सुमन संजाव, पिंकी अंजना, गीतांजलि नेमा, संदीप नेमा, शैलेन्द्र तकिया, कमलावती धरहरा, आशा सहिया गढ़, शीला डुमरी, योगेंद्र मठिला, सतेंद्र खरवनिया, अब्दुल पिंडी, नीतू पिंडी, विजय बढ़या हरदो, हरिलाल कर जहां, सोनमती भरौली, निवर्तमान प्रमुख आरती देवी महाल मंझरिया, श्रवण कौसड़, दीपू जमसडा, चंद्रकांती बभनौली, संजय खरदहा, विद्यासागर धन गड़ा, उमेश चौमुखा, राकेश कोहरा, सोनू रामनगर, आशा रावतपार अमेठीया, संगीता रावतपार अमेठीया, सोनू सिंह व इंद्र बहादुर रावतपार रघेन से विजयी हुए हैं। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने नवनिर्वाचित सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुभकामना दिया है।