ऑस्ट्रेलिया से एक भारतीय युवक करा रहा 100 मरीजों को भोजन

देवरिया। कोरोनाकाल में जहाँ जनप्रतिनिधि दुबक गए हैं। अडानी, अम्बानी और रामदेव जैसे बड़े उद्योगपति दिल खोलकर देश की जनता की मदद नहीं कर रहे, वहीं आस्ट्रेलिया में सेवा रत एक भारतीय युवा का जज्बा देखिए जिसने न सिर्फ एक लाख दस हजार रुपये प्रधानमंत्री कोष को दान दिया बल्कि भारत मे 100 मरीजों को ऑस्ट्रेलिया में रहकर भी भोजन का प्रबंध करा रहा है।

हम बात कर रहे हैं अपने पड़ोसी जिले बलिया के बिल्थरारोड तहसील अंतर्गत कुसहांभांड गांव निवासी अभिषेक गुप्ता की। आभिषेक के ऐसे सार्थक व सराहनीय पहल की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार को गृहक्षेत्र के लोगों का भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
अभिषेक पिछले करीब चार वर्ष से आस्ट्रेलिया में अपने परिवार और बच्चे के साथ रहते है। अभिषेक कंस्ट्रक्शन इंजीनियर है और कई देशों में विभिन्न कंपनी के साथ काम कर इन दिनों आस्ट्रेलिया में है। कोरोनाकाल के दूसरे चरण में देश में भयावह होती स्थिति को देखते हुए अभिषेक ने भारत के समाजसेवी चैरेटिबल संस्था से संपर्क किया और देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स और राममनोहर लोहिया अस्पताल में 100 मरीजों तक भोजन उपलब्ध कराया। अभिषेक ने उक्त संस्था से कोरोनाकाल तक 100 लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का वादा किया है। इसके पूर्व अभिषेक ने कोरोनाकाल के शुरुआती दिनों में भी देश के पीएम फंड में भी एक लाख 11 हजार रुपया का चंदा दिया था। ऐसे युवा को हम सल्यूट करते हैं। हम सभी को गर्व हो रहा है। काश देश मे आपदा में अवसर तलाशने वाले उद्योग घरानों को अभिषेक से सीख लेनी चाहिए।

  • पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट
यह भी देखें  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुँचे एक दिवसीय यात्रा पर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!