खुशखबरी! अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुये जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए भूमि कानून से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं । अब कश्मीर और लद्दाख में कोई भी भारतीय जमीन खरीद सकेगा। है। हालांकि, अभी खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। ऐसे में साफ है कि खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों के लिए ही रहेगी। दोनों केंद्र शासित राज्यों में यह कानून तत्काल लागू होगा। केंद्र ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के तहत यह आदेश जारी किया है।

यह भी देखें  कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया कार्यभार ग्रहण

गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को इसके तहत नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि हम चाहते हैं कि बाहर की इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर में लगें, इसलिए इंडस्ट्रियल लैंड में इन्वेस्ट की जरूरत है। लेकिन खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों के लिए ही रहेगी।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!