देवरिया के लार ब्लाक में दर्जनों को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान

बिंदु यादव, लार (देवरिया) | रोटी, कपड़ा और मकान, ये हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत है। हर कोई इसे पूरा करने के लिए न सिर्फ दिनरात मेहनत करता है बल्कि, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार सरकारी योजनाओं से भी मदद की आस लगाए रहते हैं। ऐसे ही गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले भगराशन है जिनके पास आज तक अपना घर नहीं है। आज भी वह गांव में कच्ची मिटटी की दीवार पर फूस की झोपड़ी डालकर रहते हैं। जब प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की शुरुआत हुई तो गरीबी का दंश झेल रहे भगराशन को उम्‍मीद थी कि उन्हें एक पक्‍का मकान मिल जाएगा, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और बेदम व्‍यवस्‍था की वजह से भगराशन आज तक मकान नहीं बनवा पाया है। मामला देवरिया जनपद के लार ब्लाक के ठाकुर गौरी गांव का। भगराशन  के  साथ साथ गांव के  रामाज्ञा, भरत, विश्वनाथ बताते है कि  अब तक कई बार अधिकारियों के चक्‍कर काट चुके है, लेकिन उन्‍हें केवल आश्‍वासन मिलता है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!