लार में लॉक डाउन की उड़ रहीं धज्जियां, रोस्टर के विपरीत खुल रहीं दुकानें

देवरिया। जिले के लार बाजार के हाल खराब हैं। यहाँ न केवल लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ रहीं बल्कि जिला प्रशासन द्वारा दुकानों के खोलने के जारी रोस्टर का भी पालन नहीं किया जा रहा। स्थानीय पुलिस सुस्त पड़ी है। सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद जब सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र सोमवार को लार पहुंचे तब स्थानीय पुलिस उनके पीछे लगकर अनियमित दुकानों को बन्द कराई। नगर पंचायत लार में सोमवार को रोस्टर के विपरीत दुकानें खोली गयीं। कई दुकानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया।
लार बाजार में किराना की दुकान आज रोस्टर के हिसाब से बन्द होनी चाहिए लेकिन कुछ दुकानदार इस नियम की रोज जानबूझकर धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। इन्हें प्रशासन और आदेश का कोई डर ही नहीं है । सब्जी मंडी , राम चन्द्र काम्प्लेक्स मठ रोड में नियम विरुद्ध दुकाने खुलीं। पिपरा चौराहा स्थित सतुआ की दुकानों पर बिहार के मजदूरों की भीड़ देखने लायक थी। बिहार जा रहे मजदूर सतुआ की दुकानों पर टूट रहे हैं। लार के पिपरा चौराहा पर पट्रोल पम्प के पास लगनी वाली सतुआ की दुकानों की भीड़ कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा देने को काफी है। इसकी शिकायत नगर पंचायत अधिकारी लार राजन नाथ तिवारी से की गयी वे मौके पर पहुंचे लेकिन रोजी रोटी का हवाला देकर अपने हाथ खींच लिए। बगल में ही शराब की दुकान है वहा पुलिस लगी है जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रही लेकिन अन्य जगहों पर खुली छूट है। लार में नियम विरुद्ध एक बाइक पर तीन-तीन लोग चल रहे। मास्क और हेलमेट का प्रयोग नहीं हो रहा। चौकी से लेकर थाने तक के जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। जब पुलिसअधिकारी दिन में भी अपने आवासों से बाहर नहीं निकलेंगे। बाजार में गस्त नहीं होगी। केवल बड़े अधिकारियों के आने पर ही निकलेंगे तो यह स्थिति बनेगी। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन लार पुलिस सतर्कता नहीं दिखा रही। नागरिक तो लॉक डाउन का रोज जनाजा निकाल रहे। प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर में विशेष ध्यान दिया जाय नहीं तो संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ेगी। इस सम्बन्ध में लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने कहा कि मौके पर जाकर भीड़ हटवाई गयी।


जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर

बुध, शुक्र  को खुलेंगी ये दुकानें

स्टेशनरी, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल बिक्री व मरम्मत, मिठाई, झाडू, मिट्टी के बर्तन, ज्वेलर्स, कपड़े की दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगी।

मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेंगी यह दुकानें

किराना, गल्ला, मोबाइल, घड़ी, चश्मा बिक्री व रिपेयरिग, कास्टमेटिक्स, होम एप्लायंसेज टीवी व फ्रिज आदि, जूता, चप्पल, टायर व ट्यूब, वाहन शो रूम, आटो पार्टस, फर्नीचर, बैग अटैची व बर्तन।

प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें

दवा की दुकानें, बेकरी, अंडा, दूध, ब्रेड, बिल्डिग मैटेरियल, खाद, बीज, कृषि यंत्रों के स्पेयर पा‌र्ट्स, साइकिल, मोटर साइकिल के पंचर व मरम्मत की दुकानें, प्लंबर, पान की दुकानें रोज सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगी।

प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

मछली, मीट की दुकानें प्रतिदिन दो बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगी।

यह प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

बड़े शो-रूम, बड़ी दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिग माल, होटल आदि पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

-19 से 23 मई तक का रोस्टर जारी किया गया है। आगे जैसी स्थिति होगी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। बिना मास्क निकलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। -अमित किशोर, जिलाधिकारी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!