KYC अपडेट के नाम पर हो रहीं धोखाधड़ी

  • Paytm और अन्य मोबाइल वॉलेट KYC के नाम पर हैकर्स लोगों को गुमराह करन उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं

साइबर ठगों ने पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगी के अलग-अलग तरीके तलाश कर लिए हैं। ठग एक ही झटके में लोगों के मेहनत की कमाई उनके खाते से उड़ा रहे हैं। मोबाइल वॉलेट KYC पूरा करने के नाम पर हैकर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं। ये हैकर्स लोगों को कॉल करके कहते हैं कि आप अपने मोबाइल वॉलेट का KYC पूरा कर लीजिए नहीं तो कंपनी आपका अकाउंट बंद या सस्पेंड कर देगी।  KYC पूरा करने के नाम पर ये हैकर्स लोगों से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स या फिर कोई लिंक भेज कर कर रहें हैं धोखाधड़ी। कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर के सौम्या पाण्डेय के साथ हुआ, 7908658939  नंबर से अभिषेक शर्मा नाम के युवक ने फोन करके बोला कि उनके पेटीएम खाते के केवाईसी को अपडेट करने के लिए उन्हें कुछ जानकारी की आवश्यकता है। यदि वो अपडेट नहीं करते हैं तो उनका खाता अभी बंद कर दिया जाएगा । जागरूक सौम्या पाण्डेय ने जब कुछ तर्क करने शुरू किए तो ठग ने चुपचाप फोन काट दिया ।

बैंक कभी भी आपकी कोई भी गोपनीय पिन, कार्ड डिटेल्स , सीवीवी आदि नहीं मांगता हैं । यदि आपके पास यदि ऐसा कोई फोन आता है तो तुरंत साइबर क्राइम को सूचना दे ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!