कृषि मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा मांचवा पंचायत में दी गई राहत सामग्री
- हजारों जरूरतमंदों को आटे के कट्टे वितरित
- सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखा ख्याल
कहा : संकट की घड़ी में जनता मुझे फोन करके बताएं समस्या, होगा समाधान
जयपुर/कालवाड़। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो अपने घरों पर नहीं जा पा रहे हैं, या दैनिक मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं, अब उन्हें रोजी रोटी का भी संकट हो गया है। कोई भूखा नहीं सोए इसके लिए लोगों ने प्रदेशभर में लोग भामाशाहों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से राहत सामग्री, खाना तैयार कर रहे हैं। इस कड़ी में पंचायत में आज शुक्रवार को कैबिनेट कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने मांचवा ग्राम पंचायत को आटे के एक हजार कट्टे सरपंच जगदीश वर्मा, उपसरपंच रामफूल चौधरी को जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए दिए।
मंत्री का ध्येय है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। इस दौरान मंत्री कटारिया ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास रहने वाले लोगों का ध्यान रखें और उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दे किसी को कोई समस्या अगर आती है तो वह मेरे से बात कर सकता है। मेरे व प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। राशन सामग्री वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना उपयुक्त पूर्ण सावधानी का भी ख्याल पूरी टीम एवं सरपंच द्वारा रखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी गोपीराम बुरी, रामनिवास चौधरी निदेशक वेलकम आई टीआई, भागीरथ चौधरी, मांगीलाल कुड़ी, महेंद्र जैन, लक्ष्मीपत पारख, रामबाबू बुरी, कमलेश चौधरी आदि उपस्थित रहे। भागीरथ चौधरी द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जनता से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया साथ ही अपने घरों एवं आसपास सफाई बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार धोने, सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया।