यूपी में खुली शराब की दुकानें तो बिहार से दौड़ पड़े शौक़ीन

देवरिया। 4 मई को बगैर किसी प्रचार प्रसार के ही शराब की दुकाने खुलीं। यूपी में शराब की दुकाने खुलने की खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी। यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बिहार से भी शराब के शौक़ीन पहुंचकर खरीददारी किये। सड़क मार्गो पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी तो गंडक नदी पार करके ही लोग शराब खरीदने आये। दुकानों पर तबतक जमघट रहा जबतक स्टॉक समाप्त नहीं हो गया।
लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के शौकीन दुकानों की तरफ दौड़ पड़े। सभी ने जरूरत से ज्यादा शराब खरीदीं। उधर जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले में करीब ढाई करोड़ की शराब बेची गयी।

About Author

यह भी देखें  लार बाईपास, विकास या बकवास या सत्यानाश?

Leave a Reply

error: Content is protected !!