किराना की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित गुटखा व धूम्रपान बेचने वाला गिरफ्तार

प्रमोद शर्मा

जयपुर/ कालवाड़। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गुटखा व धूम्रपान सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान में आर पी एस कालवाड़ थानाधिकारी राजेश चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक तेजपाल सैनी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल महेंद्र, महिला कॉस्टेबल बदाम, चालक राजेंद्र की गठित टीम ने सूचना पाकर लोग डाउन के दौरान राजेश गुप्ता उत्तर कैलाश चंद गुप्ता निवासी संजय किराना स्टोर बस स्टैंड हाथोज किराना की दुकान की आड़ में गुटखा, धूम्रपान सामग्री बेचने की सूचना पर चेक किया गया तो उक्त अभियुक्ति गुटखा सिगरेट व बीड़ी दुगने-तिगने दामों में बेचता पाया जाने पर राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर कोरोना महामारी को फैलाने में सहयोग करते पाए जाने पर अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया ।

शख्स के कब्जे से कालवाड़ पुलिस ने किया सामान जप्त

19 बंडल स्पेशल टेलीफोन बीड़ी, 25 पाउच दिलबाग पान मसाला, 20 पाउच रजनीगंधा पान मसाला, 33 पाउच बहार सेलेक्ट पान मसाला, 130 पाउच बहार सिलेक्ट पान मसाला का जर्दा, 35 पाउच विमल पान मसाला का जर्दा

About Author

यह भी देखें  सम्मानित हुए डॉक्टर-मास्टर-थानेदार,गर्व से इतराया लार:एन डी देहाती

Leave a Reply

error: Content is protected !!