सब इंस्पेक्टर और चिकित्सक बंधे परिणय सूत्र में
- सब इंस्पेक्टर अनिता चौधरी और चिकित्सक सज्जन पलसानिया की हुई शादी

हरमाड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते पूरा देश रुक सा गया है,इस संक्रमण के दौर में शादी समारोह के तौर तरीके भी बदल गए। जहां पहले बैंड बाजा,बारात और धूम धड़ाका होता था अब कोरोना के कारण सब कुछ बन्द हो गया। कोरोना के दौर में होने वाली शादियां अब सादगी का संदेश देती नजर आती है। जयपुर जिले के गोविन्दपुरा बासडी गांव में भी एक चिकित्सक की शादी में अनूठा नजारा दखने को मिला। दरअसल, गोविन्दपुरा गांव निवासी डॉ सज्जन पलसानिया की शादी सब इंस्पेक्टर अनिता चौधरी के साथ तय हुई थी। इस शादी में दूल्हा बना चिकित्सक सज्जन महज पांच बतारियो के साथ नारदपुरा पहुंचकर वधु ले लाया। इस शादी में जहां दूल्हा और दुल्हन बकायदा मास्क लगाए हुए नजर आ रहे है। सज्जन पलसानिया ने सादगी से सब इंस्पेक्टर अनिता चौधरी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुरूप सात फेरे लेकर शादी की। परिवार और रिश्तेदारों ने घर पर ही रह कर वीडियो कॉलिंग से शादी देखी और वर वधु को आशीर्वाद दिया। बारात के पांच लोगों के पहुंचने पर वधु पक्ष के लोगो ने सभी को सेन्टाइज करने के बाद ही घर में प्रवेश दिया। शादी में दूल्हा दुल्हन और उनके माता-पिता और पंडित ने पहले मास्क लगाया और इसके बाद ही फेरे करवाये। खास बात यह भी रही यहां वर-वधू को सात वचन के बाद आठवां वचन बारातियों को लॉकडाउन का निष्ठा पूर्वक पालन करने वह हमेशा मास्क लगाकर नियमों का पालन करने का संकल्प दिलवाया । दुल्हन अनिता चौधरी सीकर शहर में कल्याण पुलिस चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात है, जो हाल ही में शादी के लिये छुट्टी लेकर आई थी। इससे पहले वह कोरोना योद्धा बनकर अपनी ड्यटी कर रही थी। वही सज्जन पलसानिया चिकित्सक है जो पीजी कर रहे है। अनीता की बड़ी बहन सुनीता चौधरी भी सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है जो इन दिनों निर्भया स्क्वायड टीम में प्रभारी के पद पर जयपुर में तैनात है। वह भी कोरोना योद्धा बनकर काम कर रही हैं।