कश्मीर में एनकाउंटर – दो आतंकी ढेर, दो बड़े अफसर समेत 5 शहीद

  • हंदवाड़ा में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
  • सेना ने आतंकियों के ठिकाने को विस्फोटो से उड़ाया

हंदवाड़ा में शनिवार रात से जारी एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद नॉर्थ कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला था। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया।

शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। मुठभेड़ हंदवाड़ा के छांजीमुल्लाह गांव में शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी। 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे और इलाहाबाद के रहने वाले थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!