चौकीदार को अफसरी धौंस दिखाने वाले कृषि पदाधिकारी निलंबित

  • सरेआम चौकीदार से कान पकड़ उठक बैठक करवाने वाले कृषि पदाधिकारी को कृषि विभाग ने निलंबित कर दिया है। चौकीदार का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की काफी फजीहत हुई थी।

लॉक डाउन के दौरान वाहन पास मांगने पर चौकीदार से कान पकड़कर उठक-बैठक कराने वाले अररिया के तत्कालीन डीएओ मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया हैं। कृषि विभाग के उप सचिव राधाकांत ने मंगलवार को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन का पालन कराने की ड्यूटी पर तैनात चौकीदार गणेश लाल ततमा पर कृषि अधिकारी ने धौस जमाते हुए पहले माफी मंगवाया। इसके बाद कान पकड़कर उठक-बैठक कराया। यह स्वेच्छाचारिता, आपदा अधिनियम के विरुद्ध आचरण और सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 3 का उल्लंघन का मामला है। अधिकारी जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए।

यह भी पढ़ें – हलो चौकीदार जी! हम डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय बोल रहे हैं….

About Author

यह भी देखें  झाड़ोली पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का किया गया वितरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!