Lock Down Update : योगी सरकार ने 27.5 लाख मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़
The News Wala : Covid19 वायरस के कारण पूरा देश LockDown है लॉकडाउन के बीच सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर पड़ा है, उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। इस संकट की घड़ी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मनरेगा योजना के तहत राज्य के 27.5 लाख श्रमिकों के बैंक खाते में 611 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए हैं। सीएम ने कई मनरेगा श्रमिकों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात की और उन्हें योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह धनराशि उन मजदूरों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? यह पलायन कर रहे मजदूरों को देखकर समझ सकते हैं। केंद्र व राज्य सरकार 80 लाख मनरेगा मजदूरों के लिए निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था कराएगी। कहा- उज्जवला योजना में 3 माह तक मुफ्त सिलेंडर की व्यवस्था भी सरकार करा रही है। जन धन योजना में भी 500 रुपए तीन माह तक देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।