मारपीट में घायल महिला का गर्भ गिरा

देवरिया : विवाद और मारपीट में एक गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा। जिले के बरहज थानाक्षेत्र के ग्राम कपरवार नौकाटोला में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला घायल हो गईं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। घायल महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। मारपीट में दो अन्य भी घायल हो गए थे।

देवरिया जिले के बरहज थाना के कपरवार के नौकटोला में बुधवार को विचंडी प्रसाद और विनोद साहनी के परिवार के बीच मारपीट हुई थी जिसमें विचंडी की गर्भवती बहू संध्या घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट में उनकी पुत्री निर्मला और चार वर्ष की नतिनी भी घायल हो गई थी। इस घटना में गर्भवती संध्या का गर्भ गिर गया। थानाध्यक्ष गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

About Author

यह भी देखें  चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद, एक गिरफ्तार

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!