जब गोरखपुर के मनोज पाण्डेय से हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की खासियत जानने पहुंचीं मेलानिया ट्रंप

The News Wala : अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की खासियत जानने नई दिल्ली के मोतीबाग फेज टू के नानकपुरा में स्थित सर्वोदय सह शिक्षा स्कूल पहुंचीं थीं।  दोपहर तकरीबन पौने दो बजे स्कूल में पहुंचीं मेलानिया ट्रंप ने क्लास रूम से लेकर लाइब्रेरी तक में जाकर देखा की गोरखपुर शहर के सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी मनोज पांडेय किस तरह से हैप्पीनेस पाठ्यक्रम चला रहें हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाण्डेय ने बताया कि मेलानिया ट्रंप देखना चाहती थीं कि हैप्पीनेस पाठ्यक्रम में ऐसा क्या है जिससे बच्चों का तनाव और अवसाद कम होता है।

मूल रूप से कुशीनगर जिले के मंसूरगंज निवासी मनोज पाण्डेय के पिता राधेश्याम पांडेय स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा बस्ती जिले के खैर इंटर कॉलेज से हुई है तो परास्नातक की शिक्षा उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पूरी की है। हिन्दी विषय से परास्नातक करने के बाद उन्होंने अयोध्या के राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से शोध किया तथा अब सर्वोदय सह शिक्षा स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं ।  पिता राधेश्याम पांडेय ने कहा कि बेटे की कोई भी उपलब्धि पिता के सीने पर तमगे की तरह है वही मनोज के संबंधी भी गर्व महसूस कर रहें है ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!