बूंदी में बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 35 से अधिक लोगों के मरने की आशंका
- राजस्थान के बूंदी जिले में एक बरातियों से भरी बस मेज नदी में जा गिरी। लाखेरी थाना इलाके में हुए इस हादसे में अब तक २० लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और २५ से अधिक लोगों को नदी से रेस्क्यू किया जा रहा है
The News Wala : राजस्थान के बूंदी में बारातियों से भरी एक बस बुधवार की सुबह मेज नदी में गिर गई। इस हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अधिकारी रूप से अभी मौतों की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और बचाव कार्य में जुट हुये है । बता दें कि यह दर्दनाक हादसा बूंदी के लाखेरी थाना क्षेत्र में हुआ है।
शादी समारोह मेंशामिल होने लोग बस में सवार होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे। बस के नदी में गिरने के बाद एनडीआरएफ की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी हुई है। अब तक 20 के आस पास शव बाहर निकाले जा चुके हैं और बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। – अंतरसिंह नेहरा, जिला कलेक्टर, बूंदी
जानकारी के अनुसार कोटा के दादीबाड़ी से एक परिवार के लोग शादी समारोह (मायरा भरने) में शामिल होने सवाई माधोपुर जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया । यहां पापड़ी गांव के पास कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का आगे का टायर निकले के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी ।