होली के मद्देनजर हरियाणवी शराब का भण्डारण

  • भाटपार और बनकटा थाना के रास्ते बिहार भेजी जा रही शराब
  • लगता है अब यूपी की पुलिस से तस्करों की हो गयी है सेटिंग

देवरिया। बिहार में नितीश सरकार की शराब बन्दी का जनाजा निकल गया। बिहार में सरकारी ठेके बन्द हुए तो दूसरे प्रांतों से शराब मंगाकर पर्याप्त रूप से बेचीं जा रही। हरियाणा की शराब सस्ती होने की वजह से ज्यादातर तस्कर हरियाणा से ही शराब मंगाकर बिहार भेज रहे हैं। हरियाणवी शराब सर्वाधिक रूप से देवरिया जिले के लार थाने के मेहरौना बार्डर के रास्ते भेजी जाती रही। लार पुलिस ने करोड़ों की शराब व दर्जनों ट्रकों को बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों ने अब भाटपार व बनकटा थाना क्षेत्रों के कई रास्तों से शराब बिहार भेज रहे हैं। सीमावर्ती थानों की पुलिस से तस्करों की सांठगांठ से इंकार नहीं किया जा सकता। जिले के पुलिस अधिकारी भी न जाने क्यों अब शराब पर कड़ा रुख नहीं अख्तियार कर रहे। होली के मद्देनजर हरियाणा की शराब का भण्डारण देवरिया और सीवान जनपदों में खूब हो रहा है। बिहार के मैरवा पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान 50 लाख रुपये की हरियाणवी शराब पकड़ी गयी। मंगलवार को मैरवा पुलिस ने जो ट्रक पकड़ा उसमे गत्तों में शराब रखे हुए थे उसे ऊपर से अंडा के कैरेट से उसे छुपाया गया था। पुलिस ने धरनी छापर में ट्रक को रोककर चालक से पूछा कि इस पर क्या लदा है। चालक ने बताया कि वह अंडा लेकर आ आ रहा है। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ऊपर से अंडा का खाली कैरेट रखे हुए थे। गिरफ्तार हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिला के माहमे थाना क्षेत्र के मदीना निवासी उत्तम कुमार और थाना जींद सदर निवासी ओमपाल शर्मा है।
चालक को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस ने पूछताछ की तो देवरिया के दो सफेदपोशों का नाम भी प्रकाश में आया। ऊँची राजनितिक पकड़ और अफसरों से उनकी पैठ के चलते बिहार पुलिस ने उनपर हाथ नहीं डाला।
हरियाणा से हाईवे के रास्ते शराब आने के बाद कुसम्ही से होते हुए चौरीचौरा थाना गेट, गौरीबाजार चौराहा, बैतालपुर चौकी, एसपी आफिस देवरिया, खुखुंदू चौराहा, सलेमपुर कोतवाली के रास्ते शराब लदे ट्रक आ रहे हैं तो वहा पकड़े क्यों नहीं जा रहे यह भी एक सवाल है। गौरीबाजार पुलिस ने तो हाल ही में एक ट्रक हरियाणवी शराब पकड़ी लेकिन अन्य जगह की पुलिस क्या कर रही।
महाशिवरात्रि के दिन मैरवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धरनी छापर में एक डीसीएम वैन से 30 लाख की शराब जब्त की है। शराब के गत्ते गन्ना के नीचे छुपा कर रखे गए थे हरियाणा के भिवानी जिला के लोहानी निवासी विकी कुमार और दीपक कुमार से पुलिस पूछताछ की तो पता चला कि रोज 10 ट्रक शराब हरियाणा से भेजी जाती है।

यह भी देखें  Jaipur NEET Student Attempts Suicide, Saved by Alert Teacher: Video Viral

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!