एक फ़रवरी को आएगा बजट, हलवा की मिठास से छपाई शुरू
नई दिल्ली। वर्ष 2020-21का बजट एक फ़रवरी को संसद में पेश होगा। बजट की छपाई के पूर्व वित्त मंत्री ने हलवा बाँट कर उसके मिठास की शुरुआत कर दिया। नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हर साल बजट पेश किए जाने से 10 दिन पहले हलवा वितरण से जुड़े इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का बजट पेश करेंगी। देश मन्दी के दौर में है। ऐसे में सबकी निगाहें बजट पर हैं। कुछ नया होगा तो स्थिति सुदृढ़ होगी। पहले अनुमान में चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी ग्रोथ पांच फीसद के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। भारतीय परम्परा में मुँह मीठा कराने की व्यवस्था है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मीठे से होती है। ऐसे में काफी लंबे समय से बजट के प्रकाशन की शुरुआत से पहले बड़ी सी कड़ाही में हलवा बनाने की परंपरा है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री खुद हिस्सा लेते हैं। वित्त मंत्री, जूनियर मंत्री सहित बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में यह हलवा बांटा जाता है। अब देेखना यह होगा कि बजट आम जनता की अपेक्षाओं और देश की तरक्की के द्वार खोलने में कितना कारगर होगा