रावतपार अमेठिया स्कूल देख नोडल अधिकारी के चमके चेहरे

देवरिया। जिले के लार ब्लॉक का रावतपार अमेठिया प्राथमिक स्कूल कई मायनों में यूपी के अन्य प्राथमिक स्कूलों से अलग है। यहाँ तैनात प्रधानाध्यापक आफाक अहमद ने अपनी समूची ऊर्जा स्कूल का कायाकल्प करने में लगा दी। यही कारण है कि रुद्रपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करने गयीं जिले की नोडल अधिकारी उर्मिला सोनकर इस स्कूल को देखने आ पहुंचीं। स्कूल की व्यवस्था देख उनके चेहरे पर प्रसन्नता की झलक दिखी।  लार विकास खण्ड के रावतपार अमेठिया में रविवार को अपरान्ह तीन बजे शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी उर्मिला सोनकर व रचना मिश्र प्राथमिक स्कूल पर लगे चौपाल विकास योजनाओं की जानकारी दी। कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना,परिवार कल्याण, शौचालय के प्रयोग आदि के बारे में महिलाओं को जानकारी दी । चौपाल में गॉव के विपिन बिहारी सिंह, अशोक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुजीत कुमार आदि ने रास्ता व पेयजल की समस्या का ज्ञापन सौपा। चौपाल की अध्यक्षता प्रधान इन्दू सिंह व संचालन सिकरेटरी जय प्रकाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, बिडियो सुधा सिंह, एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद, मथुरा सिंह, बिट्टन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रधान अध्यापक आफाक अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती, उप निरीक्षक सुदेश शर्मा आदि , प्रभारी निरीक्षक लार विजय सिह गौर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!