स्मृति ईरानी का लार में भाजपा व हियुवा नेताओं ने किया स्वागत

देवरिया। लार बाई पास पर स्थित हियुवा के कैम्प कार्यालय के सामने केंद्रीय कपड़ा व महिला बाल विकास मंत्री स्मृति रानी का भाजपा व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री आज 20 जनवरी को लार क्षेत्र के रोपन छपरा गॉव में स्वर्गीय भद्रसेन सिंह की नौवीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व स्कूली बच्चों को पुरस्कृत करने गयीं थीं। रोपन छपरा के मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्वर्गीय भद्रसेन सिंह के पुण्य तिथि पर आईं थीं। यह कोई पहला मौका नहीं है। हर वर्ष यहाँ बड़े नेताओं का कार्यक्रम लगता है। सर्वाधिक भीड़ वर्ष 2015 के कार्यक्रम में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर सपा नेताओं की इतनी भीड़ थी कि उनके वाहनों की कतारें बलुआ गौरी गॉव तक लगी थी। ग्रामीण कुछ सुनने तो कुछ हेलीकाप्टर देखने पहुंचे थे। उसके पहले भी कई वरिष्ठ सपा नेता मंच पर हर वर्ष 20 जनवरी को आये। विगत दो वर्ष के कार्यक्रम में एनवक्त पर क्रमशः उप मुख्यंत्री डॉ दिनेश शर्मा व उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का कार्यक्रम मौसम की खराबी के वजह से निरस्त होते रहे। इस वर्ष भी घने कोहरे के चलते स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर सस्पेंस बना था। उनका प्लेन ज्योहीं गोरखपुर में उतरा और सबसे पहले लार के रोपन छपरा में जाने की बात अफसरों के जरिये रोपन छपरा पहुंची तो मंच पर ख़ुशी का माहौल दिखने लगा। खटक गया तो एक चीज, वह यह कि कार्यक्रम में कोई भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा। अलबत्ता भाजपा और हियुवा के कुछ नेता लार के हाइड्रिल तिराहे पर स्मृति ईरानी को रोककर फूल माला से स्वागत किये। इन नेताओं में पुनीत शाही, अरुण सिंह,अखिलेश्वर सिंह, विनय दुबे,विवेक सिंह, रिपुदमन, अरविन्द तिवारी व ओंकार सैनी स्वागत में दिखे। क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम देवरिया सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यह भी देखें  कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!