लार की सभासद रीमा सिंह सड़क निर्माण के लिए देगीं धरना
देवरिया। जब सत्ताधारी जनप्रतिनिधि लार बाई पास को उपेक्षा की दृष्टि से देखने लगे। जब विपक्षी पार्टी के नेता भय से जुबान बन्द कर लिए। जब आये दिन बाईपास पर गिर कर स्कूटी सवार शिक्षिकाएं घायल होने लगीं, साईकिल सवार छात्राएं चोटिल होने लगीं। ट्रकों के फसने से आम नागरिक परेशान होने लगे तो एक वीरांगना बहन घर की दहलीज लांघकर एसडीएम को पत्रक देने पहुंच गयी।
लार के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह गुरुवार को सलेमपुर के एसडीएम डॉ संजीव यादव के दफ्तर पहुंचकर एक ज्ञापन दीं। उन्होंने लार बाई पास की समस्या की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुके लार बाईपास के सवाल पर विदुषी महिला ने प्रशासन को लिखित चेतावनी दे डाली। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन की मोहलत दी है। कड़े लहजे में समझा दिया है कि हम इस समस्या पर घरों में चुप नहीं बैठेगें। रीमा सिंह बौली वार्ड की सभासद व चौमुखा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष सिंह बन्टी की पत्नी हैं। बन्टी सिंह ने लार में 100 दिनों से रोज झाड़ू लगाकर जहाँ लार के 16 वार्डों में स्वच्छता की अलग जगाकर हलचल मचा दिया। नेकी की राह का स्टाल लगाकर हजारों जरूरतमंदों की मदद कर एक कीर्तिमान स्थापित किया वहीं उनकी पत्नी रीमा सिंह द्वारा जनहित में उठाये गए इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है।