नेकी की राह पर एक हजार लोंगों के साथ सहभोज

देवरिया। लार में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेकी की राह वाली टीम ने बुधवार को एक बार फिर धमाल मचा दिया। एक हजार लोंगों के साथ एक सहभोज। न जाति, न धर्म । सब इंसानियत और भाई चारा का पैगाम के लिए। नगर पंचायत लार की बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह ने अपने पति मनीष सिंह बन्टी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षक राजेन्द्र वर्मा, आफाक अहमद, गोबिंद मिश्र व कुछ दुकानदार मित्रों आदि के साथ लार में इस ऐतिहासिक सहभोज को कर एक मिसाल कायम की। लार में एक मंच। नेकी की राह। साम्प्रदायिक सद्भाव का बेजोड़ उदाहरण। लार कस्बा के ग्रामीण बैंक के सामने एक स्टाल। नगर के भामाशाह जिनमे हिन्दू हैं तो मुसलमान भी कम नहीं। सभी सम्मलित हुए। जरूरतमन्दों को कम्बल भी दिया गया। क्षेत्र में चारो ओर बन्टी सिंह की ही चर्चा है।

About Author

यह भी देखें  पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत, पूछार में जा रहे दो मार्ग दुर्घटना में चल बसे

Leave a Reply

error: Content is protected !!