प्रदेश के टॉप 100 में रावतपार अमेठिया का यह स्कूल

देवरिया।मिशन कायाकल्प के तहत जनपद का गौरव बना प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया। प्रदेश के 100 स्कूलों में इस स्कूल का चयन हुआ है। लार विकास खण्ड का सर्बोत्कृष्ट इस स्कूल को यह मुकाम यहाँ के प्रधान अध्यापक व् राज्य पुरस्कार अध्यापक आफाक अहमद ने दिलाया है। आफाक जी के कड़े परिश्रम, लगनशीलता व कुछ नया करने के जज्बे ने न केवल इस स्कूल का नाम प्रदेश के फलक पर चमकाया बल्कि यहाँ के बच्चे कान्वेंट स्कूल से भी बेहतर अंग्रेजी व कम्यूटर ज्ञान अर्जित किये।
सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन कायाकल्प के सभी मानकों को पूरा करते हुए जनपद का गौरव बन गया प्राथमिक विद्यालय रावत पार अमेठिया। यह सम्भव हुआ है राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एक प्रधानाध्यापक आफाक अहमद की वजह से। राज्य स्तर पर पांच बार सम्मानित होने वाले आफाक अहमद को लखनऊ शिक्षा निदेशालय 1 फ़रवरी को सम्मानित करेगा। उनका स्कूल फाईव स्टार की मानक को पूरा करता है। इसके लिये अफाक़ अहमद, ग्राम प्रधान श्रीमती इन्दु सिंह, और सचिव जे पी जायसवाल के साथ समस्त शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
प्रधानाध्यापक आफाक अहमद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं। आफाक मास्टर के इस स्कूल के प्रदेश के टॉप 100 में चयन होने पर समाजसेवी बबलू सिंह, शिक्षक मनीष सिंह बन्टी, वरिष्ठ पत्रकार व भोजपुरी साहित्यकार एन डी देहाती, नीरज सिंह, दरोगा सिंह, प्रमुख सलेमपुर मन्टू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि लार उमेश यादव, पत्रकार मुन्ना पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।