खुले में काटे बकरे, बेचे मांस तो जाएंगे जेल

देवरिया। जिले की लार पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सभी बाज़ारों में मांस बिक्रेताओं व बकरी काटने वालों की दुकान चेक की। पुलिस ने सभी मांस बिक्रेताओं को समझा दिया और हिदायत दे दी कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का पालन जो भी मांस बिक्रेता नहीं करेगा पुलिस उन्हें जेल भेजेगी।

लार थाना प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम पुलिस दल ने सहजौर व लार कस्बा के गजेड़ी मोड़ स्थित मांस बिक्रेताओं को फटकार लगाई। पुलिस ने खुले में मांस बेचने पर कार्रवाई की बात कही। लार थाना क्षेत्र में कई जगह सड़क की पटरियों पर खुले में मांस बेचा जा रहा है। बकरे काटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को लार पुलिस ने अभियान चलाकर पहले चेतावनी दी। पुलिस ने लगभग हर दुकानों पर जा जाकर दुकानदारों को समझाया कि यदि रंगीन कपड़े के पर्दे के अंदर बकरे नहीं कटे और खुले में मांस बिके तो कल से विधिक कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान लार में फमीम नाम के मांस बिक्रेता ने प्रदेश सरकार के सभी नियमों को फॉलो किया था। थाने पर फमीम का सम्मान किया जाएगा। मेहरौना में भी लगभग सभी मांस बिक्रेता सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं। पिंडी में खुले में मांस बेचा जा रहा। लार के पिपरा में भी खुले में मांस बेचा जा रहा। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि हर दुकानदार को समझाया गया है। जो नहीं मानेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

यह भी देखें  मायावती के सहयोगी रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!