गुठनी में लूट, बार्डर पर सजग रही पुलिस
देवरिया। पड़ोसी प्रांत बिहार के गुठनी थाना में लूट के बाद बिहार बार्डर पर पुलिस सजग रही। यूँ तो यहाँ 24 घण्टे चेकिंग होती है लेकिन लार के मेहरौना बार्डर पर शुक्रवार को विशेष चेकिंग हुई। लुटेरे यूपी में प्रवेश नहीं कर पाये।
गुठनी में केनरा बैंक के सीएसपी से एक लाख दस हजार लूट कर मेहरौना की तरफ भागने की सूचना पर पुलिस मुस्तैद रही। मेहरौना से लार तक पुलिस की टीम कई जगह चेकिंग की। बदमाशों का कहीं पता नहीं लग सका।
गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुट्टी पर अवस्थित केनरा बैंक के सीएसपी कैश काउंटर से हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने लूट लिया। घटना शुक्रवार दोपहर 11 बजे की है ।जब सीएसपी संचालक गुठनी के विसवार गांव निवासी रत्नेश कुमार मिश्रा रोज की भांति टेकनिया कुट्टी स्थिति सीएसपी को संचालित करते हुए ग्राहकों से लेन देन कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर की अपाची बाइक से आये तीन बदमाश पिस्टल में गोली लोड किये व 1 लाख 10 हजार जबरन निकाल कर हथियार लहराते हुए मेहरौना की तरफ भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही बार्डर क्षेत्र में दहशत फ़ैल गया।
