युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने किया फुटबॉल मैच का उदघाट्न
देवरिया। लार में चल रहे स्वर्गीय धर्मनाथ सिंह लॉरी राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान गुरुवार को तीसरे दिन युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ विभ्राट चंद कौशिक ने फुटबॉल मैच का उदघाट्न किया।रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज के मैदान में चल रहे स्व धर्मनाथ सिंह लारी राज्यस्तरीय फुटवाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लारी स्पोर्टिंग लार व सिकरिया बलिया के बीच खेला गया ।मैच में लारी स्पोर्टिंग लार 2-0 से सिकरिया बलिया को हराकर विजेता बनी ।खेल के मुख्य अतिथि युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ विभ्राट चंद कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने के लिए गावों में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।
मुख्य अतिथि के लार पहुंचने पर आयोजक व स्कूल के प्रबन्धक संतोष सिंह लारी ने फूल माला से स्वागत किया। मुख्य रूप से भाजपा नेता धीरज सिंह, पुनीत शाही, राजू सिंह, अरूण सिहं गुड्डू, बीरबल यादव, संजय यादव महफूज लारी यशवन्त सिंह,आनन्द मिश्र,रोशन सिंह,विनय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक व खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।