एस ओ विनय सिंह ने फुटबॉल मैच का किया उदघाट्न

    1. देवरिया। जिले के लार एसओ विनय सिंह ने बुधवार को फुटबॉल मैच का उदघाट्न किया। लार के स्थानीय धर्म नाथ सिंह शिक्षण संस्थान के मैदान में हो रहे फुटबॉल मैच देवरिया व बलिया के बीच खेला गया। कल से हो रहे मैच के दूसरे दिन बुधवार को मैच के दौरान अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्की स्पोर्टिंग क्लब देवरिया के खिलाड़ी रुद्रा ने पहले ही हाफ में 2 गोल कर नवानगर बलिया की टीम को दबाव में ला दिया । दूसरे हाफ के खेल में काफी दबाव में खेल रही नवानगर बलिया की सिर्फ 1 गोल कर पायी और लक्की स्पोर्टिंग क्लब देवरिया ने इस मैच को 2-1 से जीत लिया ।खेल के शुरुआत में मुख्य अतिथि लार थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियो ने परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया ।
      इस अवसर पर आयोजक सन्तोष सिंह लारी,धीरज सिंह, विनय दुबे,चन्द्रशेखर सिंह,सुभाष ,गुड्डू यादव,यशवन्त सिंह,रामबहादुर,आनन्द मिश्र,रोशन सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  सिद्धार्थनगर में दबंग ने युवक का सिर मुड़वाया, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

Leave a Reply

error: Content is protected !!