लखनऊ से ढाई हजार शस्त्रधारक गायब

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पते से शस्त्र का लाइसेंस बनवाने वाले लगभग ढाई हजार शस्त्रधारी गायब हैं। गायब शस्त्रधारी पुलिस और प्रशासन के लिए  सिरदर्द बन गए है। पुलिस सत्यापन में डिफॉल्टर घोषित होने के बाद नवीनीकरण कराने के लिए भी शस्त्र धारक नहीं पहुंचे हैं और न ही प्रशासन को किसी तरह की सूचना दी है। ऐसे में प्रशासन ने शस्त्र धारकों को अंतिम नोटिस जारी कर पेश नहीं होने की सूरत में शस्त्र निरस्त करने की चेतावनी दी है।

राजधानी में 57601 शस्त्र धारक हैं, जिनके पास 60097 असलहे हैं। 58521 लाइसेंस नंबर दर्ज हैं। करीब 2496 ऐसे शस्त्र धारक हैं, जिनके पास एक से अधिक असलहे हैं। दरअसल शस्त्र धारकों के लापता होने की बात पुलिस सत्यापन रिपोर्ट सामने आने के बाद आई। पुलिस जब शस्त्र अनुभाग में दर्ज उनके नाम-पते पर पहुंची तो लाइसेंस वहां नहीं मिले। इस पर पुलिस ने डिफॉल्टर की श्रेणी में डाल दिया।

 

About Author

यह भी देखें  ट्रेन में करता था उचक्कागिरी, हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!