DGP ओपी सिंह ने यूपी की जनता को किया सतर्क, धारा 144 का उल्लंघन न करें।

The News Wala  ( Lucknow) | संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध  प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है। यूपी में शांति बनाए रखने के लिये पुलिस महिनिदेशक ओपी सिंह ने ट्वीट किया है की अभिभावक बच्चों को समझाएं कि किसी भी सम्मेलन का हिस्सा न बने अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । धारा 144 का उल्लंघन न करें।

विरोध प्रदर्शन से पहले सीआरपीसी की धारा 149 के तहत 3000 लोगों को नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने और दूसरों को शामिल होने के लिए नहीं उकसाने को कहा गया है। पुलिस ने इन लोगों को नोटिस जारी करने के पीछे ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को मुख्य वजह बताया है। कुछ लोगों से पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉन्ड भी भरवाया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!