साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मंजुला पाठक

नेपाल में चल रहे साउथ एशियन गेम्स 2019 में हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने के लिए देवरिया की मंजुला पाठक का चयन हुआ है।  पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत मंजुला पाठक मूलतः लार के सजांव गांव के पंडित नग नारायण पाठक की पोती है। विशुनपुर कला इंटर कॉलेज में संस्कृत विषय के शिक्षक विनोद पाठक की तीन संतानों में बीच की इकलौती बेटी मंजुला पाठक ने जिले को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। इसके पूर्व मंजुला ने साउथ एशियन गेम्स 2016 में भारत को स्वर्ण पदक और 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था।

वर्ष 2016 में भी पाकिस्तान में आयोजित आईएचएफ चैंपियनशिप में कमान संभालते हुए टीम को सिल्वर पदक दिला चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से भी मंजुला वर्ष 2017 में सम्मानित हुई। देवरिया के डीएम अमित किशोर ने 2017 में मंजुला पाठक को जनपद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
मंजुला पाठक के इस सफ़लता पर परिवार और क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।बेटी की सफलता पर उनके पिता विनोद पाठक ने कहा कि यह केवल ज़िले भर की नही बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!