राजस्थान में रेजीडेंट डॉक्टर फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Jaipur (The News Wala): प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में चिकित्सकों और परिजनों में आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं के बाद अब तक भी उचित संख्या में गाड्र्स (सुरक्षाकर्मी) नहीं लगाए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मी नहीं लगाए जाने को लेकर एक बार फिर जयपुर समेत प्रदेशभर में आज सुबह 9 बजे से सरकारी अस्पतालों में सेवारत रेजीडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए । चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गैलरिया के साथ एक दिन पहले हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने यह कदम उठाया है । Jaipur Association of Resident Doctors (JARD) के अनुसार उन्होंने सरकार को 15 दिन की मोहलत दी थी लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर 3 दिसंबर सुबह 9 बजे से हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा है ।

JARD के अनुसार सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। लंबे समय से रेजीडेंट डॉक्टर्स चिकित्सा शिक्षा में की गई अप्रत्याशित फीस वृद्धि के आदेश को तुरंत विलोपित करने, सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स को आवास की सुविधा देने, आवास की सुविधा के अभाव में हाउस रेंट अलाउंस का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं । सीनियर रेजिडेंटशिप के लिए जारी की गई एनओसी को सभी मेडिकल कॉलेजों में मान्यता देने और पीजी थिसिस की जांच प्रक्रिया को वर्ष 2017 के समझौते के अनुसार लागू करने की मांग भी की गई । JARD की ओर से सरकार के समक्ष राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में केंद्रीयकृत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए मूलभूत आवश्यकताऐं पीने के पानी, मेस और कैंटीन की सुविधा मुहैया कराने की मांग रखी गई थी ।

यह भी देखें  अनोखी शादी : ना बैंड-ना बारात-ना दहेज सिर्फ सहरा, घुंघट और मास्क, बन गए हमसफर

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!