आकर्षण का केंद्र बनी 4 फ़ीट की लौकी

जौनपुर शहर के सिकरारा के लखेसर गांव में साढ़े चार फीट की लौकी चर्चा का केंद्र बनी है। शाहपुरा पोस्ट के लखेसर गांव के श्री प्रेम नाथ उपाध्याय के घर में उगी ये लौकी लगभग 4.2 फीट लंबी और 8 किलो से ज्यादा की है।

श्री प्रेम नाथ के घर लौकी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। पड़ोस और आस पास ले गांव में मे वालों ने लौकी के बारे में जानकारी चाही तो श्री प्रेम नाथ ने बताया कि गांव से हीबीज मंगाकर लगाया था। पौधा निकलने पर गोबर की खाद और पानी डालते रहे। श्री प्रेम नाथ से जब पूछा गया कि क्या लौकी को लंबा करने के लिए क्या इंजेक्शन लगाया था तो उन्होंने इंकार कर दिया और कहा की यह कुदरत की देन है । आसपास क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने इतनी बड़ी लौकी कभी नहीं देखी।

About Author

यह भी देखें  भाजपा नेता वृजेशधर दुबे ने सतना डीएम को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

error: Content is protected !!