नेपाल के सातों प्रदेश के राज्यपाल बर्खास्त

गोरखपुर। पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को बड़ी राजनितिक कार्रवाई हुयी। नेपाल के सातों प्रांत के राज्यपाल बर्खास्त कर दिए गए। केपी शर्मा ओली सरकार ने चौंकाने वाला बड़ा फैसला लिया है. रविवार शाम हुई कैबिनेट की आपातकालीन बैठक में सभी राज्यपालों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया.
कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इस फैसले की जानकारी दी. इन सभी राज्यपालों की नियुक्ति पिछली सरकार ने किया था. नई सरकार बनने के बाद से इन राज्यपालों को हटाने की चर्चा चल रही थी लेकिन सरकार गठन के दो वर्ष बीतने के बाद आज अचानक सरकार ने यह फैसला कर सबको चौंका दिया.
नेपाल में अभी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री हैं. केपी ओली सरकार के पास संसद में दो तिहाई बहुमत है. बर्खास्त किए गए सभी राज्यपाल नेपाली कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त हुए थे.
आपको बता दें कि नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में वामपंथी गठबंधन को जीत मिली थी, जिसके बाद सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को दोबारा नेपाल का प्रधानमंत्री बनाया गया था. इससे पहले ओली 11 अक्तूबर 2015 से तीन अगस्त 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!