जमा धन का भुगतान न करने पर सहारा श्री सहित चार पर केस

देवरिया। सहारा में जमा धन का समय से भुगतान न करने पर जमाकर्ता अब केस दर्ज कराना शुरू किये हैं। देवरिया में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सहारा कम्पनी के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा श्री सहित चार लोंगों पर केस दर्ज किया है। देवरीया सदर के नेहरू नगर निवासी ओमप्रकाश व उनकी पत्नी लीलावती ने 22500 रुपये 16 अक्टूबर 2012 से जमा किया। धनराशि 2018 में मैच्‍योर हो गई। आरोप है कि 18 जून 2019 को जब ओमप्रकाश सिविल लाइन रोड स्थित सहारा ब्रांच में भुगतान कराने पहुंचे तो उन्हें भुगतान नहीं दिया गया और कई बार दौड़ाया गया। ओमप्रकाश के अलावा देवरिया के ही रामगुलाम टोला निवासी वीर बहादुर शर्मा ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय, सेक्टर मैनेजर राजेश श्रीवास्तव, कैशियर सेक्टर ब्रांच सहारा सिविल लाइन देवरिया रामेश्वर लाल, रीजनल मैनेजर ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर जिले के लार बाजार में भी कई जमाकर्ता परेशान हैं। एजेंटों ने जिस लगन से लोंगो के पैसे जमा करवाये उस गति से भुगतान न होने के चलते यह दिक्कत आ रही है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!