पिकप ने दो को रौंदा, एक की मौत

नगरा, बलिया। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर अब्दुलपुरमदारी गांव के समीप शनिवार को अपराह्न बाइक एवं पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथ रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया। इसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण निवासी प्रवीण कुमार (30) व कीडिहरापुर निवासी सप्पू ठाकुर (24) एक ही बाइक से ताड़ीबड़ागांव आ रहे थे। इसी बीच अब्दुलपुर मदारी गांव के पास दोनों युवक बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर लघुशंका से निवृत हुए। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर जैसे ही सड़क पर आए, नगरा के तरफ से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क के किनारे जा गिरे और सप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रवीण गम्भीर रूप से घायल हो गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!