ट्रेन में करता था उचक्कागिरी, हुआ गिरफ्तार

देवरिया। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर क्षेत्र में ट्रेनों में उचक्कागिरी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुशीनगर में राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़ा गया चोर पडरौना, देवरिया, गोरखपुर व नरकटियागंज रुट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस टीम ने चोर के पास से करीब एक लाख के जेवरात और 1200 रुपये नगदी बरामद किया है। वह बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले का निवासी बताया जा रहा है। पडरौना जीआरपी चौकी के प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव, लक्ष्मण सिंह टीम के अन्य सदस्यों के साथ गोरखपुर-नरकटियागंज व देवरिया रुट पर जाने वाली ट्रेनों में सघन जांच कर रहे थे।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति टीम के हाथ लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का टप्स, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी चांदी की पायल व पाजेब समेत नगद 1200 रुपये बरामद किया गया।
पकड़े गये चोर की पहचान अफताब ग्राम बथली थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी के रुप में की गई। साथ ही शातिर चोर ने अपने गिरोह के साथ मिलकर ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। चोर के विरुद्ध जीआरपी गोरखपुर में पहले से भी मुकदमा दर्ज है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!